देश

Modi magic : कहीं modi युग के अंत का आगाज तो नहीं?

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में जिस तरह के नतीजे सामने आए हैं उससे एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि प्रधानमंत्री narendra modi का जादू अब जनता के सिर से उतर चुका है| कांग्रेस नेता इसे Modi युग के अंत की शुरुआत मान रहे हैं| दरअसल दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सीटी काफी कम हुई है और कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है|

इन दोनों विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उस स्तर पर प्रचार प्रसार नहीं किया था जितना कि पहले करती थी| इसके बावजूद दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सीटों में वृद्धि हुई है और हरियाणा में तो कांटे की टक्कर देखने को मिली है| हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को गठबंधन की सरकार बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है| दिलचस्प बात यह है कि जिस इनेलो के साथ कभी हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव लड़ा था. और बाद में उसे किनारे कर दिया था, आज उसी इनेलो से टूटकर बनी जननायक जनता पार्टी को डिप्टी सीएम का पद ऑफर करने के लिए भाजपा मजबूर हो गई है|

जनता के पॉइंट ऑफ व्यू से देखा जाए तो अपने दूसरे कार्यकाल में modi सरकार ने जो फैसले लिए या जो नीतियां विकास के नाम पर अपनाईं, उन्हें जनता ने नकार दिया है| कहीं ना कहीं नया वाहन अधिनियम और पीएमसी बैंक में लोगों के साथ हुई घटना ने भी हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को प्रभावित किया है|

उमा भारती का विरोध

हरियाणा में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी गीतिका शर्मा केस के मुख्य आरोपी रहे गोपाल कांडा का समर्थन लेने के लिए तैयार हो गई. फिर जिस तरह से भाजपा नेत्री उमा भारती ने खुलकर इसका विरोध किया, उससे एक बात साबित हो गई है कि अब modi और अमित शाह का एकछत्र राज भारतीय जनता पार्टी में नहीं चलने वाला|

सियासी जानकार इसे modi युग के अंत का आगाज मानने लगे हैं| उनका मानना है कि modi सरकार जिन मुद्दों पर सत्ता में आई थी उनमें सबसे बड़ा रोजगार का मुद्दा उसने नजरअंदाज कर दिया| जनता इसी की वजह से भाजपा से दूर होती चली गई| परिणाम स्वरूप जिस कांग्रेस को 10 साल के शासन के बाद जनता ने जड़ से उखाड़ फेंका था उसी कांग्रेस पार्टी पर एक बार फिर भरोसा करने के लिए मजबूर हो रही है|

Modi government भी जिम्मेदार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जो नतीजे सामने आए हैं. उन्हें सिर्फ हरियाणा के नजरिए से देखना गलत होगा बल्कि प्रधानमंत्री narendra modi और अमित शाह की नीतियों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली इस परिणाम के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं|रोजगार का मुद्दा हरियाणा में भी जोर शोर से चल रहा था लेकिन मनोहर लाल खट्टर इस मुद्दे पर अमल करने में नाकामयाब रहे|

भाजपा के लिए यह मंथन का समय है क्योंकि महाराष्ट्र में भी उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने उसे आंखें दिखाना शुरू कर दिया है| शिवसेना भी यह समझ चुकी है कि अब भाजपा का जनाधार और मोदी की लहर दोनों खत्म होते जा रहे हैं|

हालांकि यह छोटी सी शुरुआत कही जाएगी| लेकिन modi सरकार ने अभी भी अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं किया तो आने वाला समय भाजपा को एक बार फिर उसी गर्त पर धकेल देगा जिस जगह 5 साल पहले कांग्रेस को जनता ने भेजा था| भाजपा नीत सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का माहौल बनने लगा है| भाजपा की अगली परीक्षा झारखंड में होगी और उसके बाद 2020 में दिल्ली और बिहार की परीक्षा होनी बाकी है|

सिर्फ राष्ट्र वाद नहीं चलेगा 

भारतीय जनता पार्टी से जनता का मोह इतनी जल्दी भंग होने लगेगा. इसकी उम्मीद न तो भाजपा ने की होगी और न ही जनता ने सोचा था| भाजपा नेताओं को अब यह समझना होगा कि जनता केवल राष्ट्रवाद के मुद्दे पर ही उसे सत्ता पर नहीं बिठाने वाली. बल्कि असल मुद्दा रोजी-रोटी और रोजगार का है| विकास के नाम पर छलावा अब बर्दाश्त नहीं होने वाला|

भाजपा को अब यह भी समझना होगा कि modi और शाह के खिलाफ कभी भी बगावत के सुर बुलंद हो सकते हैं| वन मैन शो अब भाजपा में नहीं चल सकता| आज उमा भारती ने कांडा का विरोध किया है, कल कोई और नेता किसी और नीति का विरोध करेगा| इसलिए भाजपा के आला नेताओं को सबका साथ सबका विकास के नारे पर अमल करना होगा| अगर ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा की डूबती नैया को कोई नहीं बचा सकता| हरियाणा और महाराष्ट्र में जो हुआ वह कहीं न कहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों की बदौलत हुआ|

बढ़ रही एंटी इनकंबेंसी 

भाजपा नेताओं को चाहिए कि अब वह ऐसा माहौल बनाए कि उसके खिलाफ बन रहे एंटी इनकंबेंसी के माहौल को आगे बढ़ने का मौका न मिले| ट्रेलर सबने देख लिया है मगर पिक्चर अभी बाकी है. वक्त रहते अगर नेताओं की समझ में यह बात आ गई तो निश्चित तौर पर भाजपा अपनी जीत का इतिहास दोहरा सकती है. लेकिन अगर भाजपा नेता यह समझने में नाकाम रहे तो आने वाले समय में कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वाली भाजपा खुद हाशिए पर नजर आएगी|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *