झारखण्ड

Dvc प्रबंधन आंदोलनकारियों के आगे झुका, मिलेगा रोजगार

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बोकारो थर्मल स्थित Dvc प्लांट गेट पर रोजगार की मांग को लेकर कांग्रेसियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन शुक्रवार को स्थानीय प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गयी।

आंदोलनकारी मो. ताजउद्दीन ने बताया कि dvc प्रबंधन आंदोलन के दूसरे दिन वार्ता के लिए सूचना दी। सूचना के आलोक में प्लांट स्थित पीपीएम भवन में दो पक्षीय वार्ता हुई। वार्ता में प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार ने कहा कि प्लांट कार्य के लिए आ रही टेक्नो कंपनी में ए प्लांट के निर्माण काल से कार्यरत 125 मजदूरों को वार्षिक रख रखाव के कामों में रोजगार से जोडा जाऐगा। इस संबंध में प्रबंधन ने एक लिखित पत्र भी दिया है।

इसके बाद dvc अपर निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार, रविंद्र कुमार ने संयूक्त रूप से आंदोलनकारियों को जूस व माला पहनाकर आंदोलन को समाप्त करवाया। वार्ता में dvc प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर एपी सिंह, अपर निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार, रविंद्र कुमार और आंदोलनकारियों के और से कांग्रेस के प्रखंडध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मो. ताजउद्दीन अंसारी, उमेश उपाध्याय, चंदन सिंह व इम्तियाज शामिल थे।

भूख हड़ताल आंदोलन में मुख्य रूप से इंटक प्रदेश सचिव बाबूलाल गिरी, dvc कर्मचारी संघ का सचिव सदन सिंह के अलावे मजदूर कमरुल अंसारी, भुनेश्वर प्रजापति, जानकी करमाली, नसीम अंसारी, अजहर अंसारी, सुरेश प्रसाद, जाकिर अंसारी, तारसेम सिंह, उमेश उपाध्याय, आफताब आलम, इम्तियाज आहमद, सूदन रविदास, महताब आलम सहित कई कांग्रेसी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *