झारखण्ड

किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी के जरिए कृषकों को किया जागरूक

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बेरमो प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन गुरूवार को आरमो पंचायत के नयाबस्ती स्थित फुटबाॅल मैदान में किया गया। किसान मेला का उद्घाटन बेरमो प्रमुख गिरीजा देवी, मुखिया मणीराम मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि संतोष कुमार महतो, पशुपालन पदाधिकारी डाॅ. विधासागर सिंह, कृषि वैज्ञानिक विनय कुमार व बीटीएम स्वतंत्र प्रकाश गौतम ने संयुक्त रूप से किया। यहां पर 381 किसानों का पंजीकरण किया गया और बेहतर फसल उपजाने के लिए 75 किसानों को पुरस्कृत किया गया। यहां पर कई किसानों ने अपनी खेतबारी में लगायी गई सब्जियों को स्टॉल में लगाकर प्रदर्शनी कर क्षेत्र के अन्य किसानों को खेती के लिए प्रेरित किया। मेले में 9 किलो का मुली और 55 किलो का कोहड़ा, महुवा का लड्डु के अलावे 47 किलो का बकरा आर्कषण का केंद्र बना रहा। प्रमुख गिरीजा देवी ने कहा कि किसानों को खेती कार्य में बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है और इसका लाभ किसानों को लेना चाहिए। किसानों को अब अत्याधुनिक वैज्ञानिक विधि से खेती करना चाहिए। इससे कम लागत में ज्यादा उपज का फायदा मिलता है।

इसी प्रकार अधिक व बेहतर फसल उपजाने के लिए किसानों को रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक विधि से ही खेती किया जाना चाहिए। यहां पर किसानों को गुलाबचंद्र, संतोष कुमार महतो, वैज्ञानिक विनय कुमार, डाॅ. विधासागर सिंह, मुखिया मणीराम मुर्मू, बीटीएम मोतीलाल रजक, अरूण कुमार, बबलू सिंह, सुरेश रजक, स्वतंत्र प्रकाश गौतम, किसान रामचंद्र यादव, विनीता देवी, मंजू देवी, संतोषी देवी आदि ने भी संबोधित किया। यहां पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि दीपक कुमार, जितेंद्र यादव, कृषक मित्र तुलसी रविदास, नारायण महतो, टेकलाल महतो, जुलीयाना टुडू, अनिल कुमार गौतम, संतोष कुमार, नवीन कुमार, मोतीलाल बेसरा, प्रेमचंद यादव, प्रियंका देवी, रामेश्वर गोप, सतीश कुमार, भीमलाल यादव, अनिता देवी, रीना देवी, बंसती देवी सहित बेरमो प्रखंड के 19 पंचायत के किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *