झारखण्ड

ऊपरघाट में 120 घंटे से ब्लैक आउट, हाहाकार

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट में बिजली संकट गहरा गया है। 120 घंटे से लगभग डेढ़ लाख की आबादी अंधेरे में रात गुजारने को विवश है। पूरा ऊपरघाट ब्लैक-आउट की चपेट में है। बिजली संकट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की खामोशी को लेकर अब बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को ऊपरघाट की समस्या से कई बाद अवगत कराया गया है लेकिन विभागीय अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करना भी जरूरी नहीं समझा है।

https://youtu.be/c3JEeuwEvSA

ऊपरघाट की नौ पंचायत मुंगो-रंगामाटी, पोखरिया, पेंक, गोनियांटो, काछो, कंजकिरो, पलामू, बरई, नारायणपुर की लगभग एक लाख की आबादी के लिए मौजूदा दौर काफी कष्टकारी साबित हो रहा है। 120 घंटे से अंधेरे में रात गुजारने को विवश ऊपरघाट के लोग बोकारो थर्मल या डुमरी जाकर मोबाईल चार्ज करवाते हैं। यह सिलसिला दो दिनों से चल रहा है। भाकपा डुमरी विस प्रभारी नुनूचंद महतो आजसू नेता सह जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो व झामुमो विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी व गंगाराम महतो ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर बिजली आपूर्ति करने की मांग की थी लेकिन अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। आजसू नेता महतो ने कहा कि यदि गुरूवार के अंदर ऊपरघाट में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो गोमिया सबस्टेशन में तालाबंदी की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने के बच्चों की पढाई बाधित हो रहीं है। मोबाईल बंद रहने के कारण एक-दुसरे से संपर्क समाप्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *