झारखण्ड

श्री साईं सेवा संस्थान एवं रेड क्रॉस सोसाइटी लगाया रक्तदान शिविर, सीआइएसएफ व मीडिया कर्मियों किया रक्तदान

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बोकारो थर्मल स्थित गोबिंदपुर डी पंचायत सचिवालय भवन में सोमवार को श्री साईं सेवा संस्थान के संस्थापक राकेश राम की पुण्य तिथि के अवसर पर संस्था एवं रेड क्रॉस सोसाइटी की संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेट आलोक कुमार, मुखिया श्यामबिहारी सिंह व सोसाइटी के डाॅ. यूके मोहंती ने संस्थान के संस्थापक राकेश राम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेट आलोक कुमार ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई बड़ा दान नहीं होता है। रक्तदान करने वाले के सेहत पर भी कोई बुरा असर नहीं होता, बल्कि रक्तदान करने से शारीरिक तौर पर लाभ ही होता है। कहा कि रक्तदान से मिलें रक्त से किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है। रक्तदान किसी के जीवन के लिये वरदान हो सकता है। मुखिया श्याम बिहारी सिंह ने कहा कि रक्तदान जीवन का एक बेहतरीन कार्य है। रक्तदान कर हम किसी के जीवन को बचाया जा सकते हैं। रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। जब भी मौका मिले रक्तदान जरूर करनी चाहिए। शिविर में मुख्य रूप से डिग्री काॅलेज प्राचार्य जीपी सिंह, सीआइएसएफ के इंस्पेक्टर प्रभु प्रसाद, संदीप वर्णवाल, संस्था की सचिव सुषमा कुमारी, राजीव सिन्हा, सुरज कुमार सिंह, रोमिता खान, टीआर राजीव, दीपमाला कुजूर, पवन कुमार ठाकुर, रमेश विश्वकर्मा, ज्योति कुमारी आदि की भूमिका सराहनीय रही। शिविर में सीआइएसएफ, मीडिया कर्मी सहित 13 गणमान्य लोगों ने रक्तदान किया।
इंस्पेक्टर ने 33 वीं बार किया रक्तदान

सीआइएसएफ के इंस्पेक्टर संदीप वर्णवाल ने 33 वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावे पत्रकार रामचंद्र कुमार अंजाना ने 19 वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव कल्याण के लिए जरूरी है। रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है।
फोटो-बोकारो थर्मल में रक्तदान करते सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेट व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *