झारखण्ड

बोकारो थर्मल के ए प्लांट में आग लगने से बिजली उत्पादन ठप

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बोकारो ताप विधुत केंद्र के नये ए प्लांट से रविवार की रात दो बजे से पूरी तरह से बिजली उत्पादन ठप हो गयी है। उस समय प्लांट से 350 मेगावाट बिजली की उत्पादन की जा रही थी। नये ए प्लांट से बिजली उत्पादन ठप होने के बाद नेशनल ग्रीड से बोकारो थर्मल के डीवीसी काॅलोनी व प्लांट में बिजली आपूर्ति की जा रही है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार ए प्लांट के इयर फ्री हीटर जोन में अधिक दबाव बढ़ने के कारण इंसुलेशन मोटर में आग लग गयी, जिसके कारण प्लांट को बंद करना पड़ा। 12 सिंतबर की रात नुरीनगर स्थित डीवीसी के एक नंबर ऐश पौंड टूट जाने के कारण एक माह से ए प्लांट और बी प्लांट के तीन नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन ठप था। डीवीसी मुख्यालय प्रबंधन के दबाव और बिजली की मांग को लेकर स्थानीय प्रबंधन ने 12 अक्टूबर की रात को आनन-फानन में प्लांट को लाइटप किया था, लेकिन 13-14 अक्टूबर की रात दो बजे इयर फ्री हीटर जोन में आग लग जाने के कारण प्लांट से पूरी तरह से बिजली उत्पादन ठप हो गया। प्लांट को पुनः चालू करने के लिए अधिकारी व कर्मचारी युद्व स्तर पर मरम्मत काम पर भिंड है। संभवताः मंगलवार व बुधवार तक प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू हो जाऐगा। हालांकि एक अधिकारी ने कहा कि एक माह से प्लांट बंद रहने के कारण प्लांट में तकनीकि खराबी हो जाती है। यह प्रकिया है। प्लांट को धीरे-धीरे लोड़ देकर कर टेस्टिंग किया जा रहा है। परियोजना प्रधान कमलेश कुमार इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *