झारखण्ड

रैयत-किसानों की मांग को डीवीसी प्रबंधन ने माना, 19 से खेतों की होगी सफाई

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
12 सितंबर की रात्रि डीवीसी के नुरीनगर स्थित ऐष पौंड के टूटने से गोबिंदपुर के रैयत व किसानों की हुई भारी क्षति को डीवीसी प्रबंधन मुआवजा व खेतों, कुआं, तालाब व चैकडैम की सफाई करने पर सोमवार को राजी हो गया। इस संबंध में डीवीसी प्रबंधन ने आंदोलनकारियों को एक लिखित पत्र दिया है। डीवीसी प्रबंधन के द्वारा आंदोलनकारी रैयत व किसानों ने अनिष्चितकालीन आंदोलन को 19 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। आंदोलनकारियों ने बताया कि डीवीसी ऐष पौंड टूटने के कारण रैयत-किसान निर्मल महतो, नुनूचंद महतो, ष्याम सुंदर महतो, रीतलाल महतो, प्रकाष महतो, जितेंद्र महतो, हीरालाल महतो, बिगू मुंडा, संतोष महतो, ईष्वर महतो, जागेष्वर महतो का धान का फसल लगा खेत छाई से डूब गया है। फसल तो बर्बाद तो हुआ, लेकिन साल भर की जीविका भी चली गयी। पीने व नहाने लायक पानी भी नही बचा है। प्रबंधन के टैंकर से दी पानी से काम नही हो पा रहा है। कहा कि डीवीसी प्रबंधन ने लिखित आष्वासन दिया है कि 19 सिंतबर से खेतों की सफाई काम षुरू हो जाऐगा। इसके अलावे कुआं, तालाब व चैकडैम का भी सफाई कार्य षुरू कर दिया जाऐगा। और किसानों को हुई फसल की क्षति की सर्वें कर उचित मुआवजा दिया जाऐगा। इसके बाद ऐष पौंड में ही डीवीसी प्रबंधन की ओर से अपर निदेषक नीरज कुमार सिन्हा, उप निदेषक रविंद्र कुमार के साथ आंदोलनकारियों की वार्ता भी हुई। आंदोलन में मुख्य रूप से जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, बेरमो प्रखंडध्यक्ष मंजूर आलम, सचिव सुरेश कुमार महतो व उपाध्यक्ष जलेश्वर महतो, भाजयुमो के महामंत्री महादेव महतो, फुसरो नगर उपाध्यक्ष रंजीत गंझू, चंदू महतो, महेश महतो, शशि महतो, जितेंद्र जाधव, प्रकाश महतो, मनोज महतो, षांति देवी, बंसती देवी, कौषिल्या देवी, निरासो देवी, काजल देवी, कंुति देवी, बिंदु देवी, सरीता देवी, सुमित्रा देवी, संगीता देवी, पूनम देवी, अनिता देवी, बिनती देवी, धानेष्वरी देवी सहित सैकड़ों रैयत, किसान, ग्रामीण व विस्थापित मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *