झारखण्ड

महिला स्वयं सहायता समूह को दिया प्रशिक्षण

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 

नाबार्ड बोकारो व आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति नावाडीह के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बाराडीह पंचायत सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन नावार्ड के डीडीएम अजय साहू , बैंक ऑफ इंडिया भेंडरा शाखा प्रबंधक विकास कुमार एवं समिति सचिव वासुदेव शर्मा ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


मौके पर डीडीएम अजय साहू ने महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओ का संचालन कर रही है महिलाएं गांव में दस बीस सदस्यों का एक स्वंय सहायता समूह का गठन कर आत्मनिर्भर की दिशा में कदम बढाएं संस्था वैसी समूहो को मदद कर आगे बढाने का काम करेगी।

उन्होने कहा कि महिलाएं बैंक से छोटा छोटा ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू करे इसके बाद आवश्यकता अनुसार आपको जितने राशि की ऋण चाहिए बैंक के द्वारा दिया जाऐगा, स्वंय सहायता समूह के 180 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु जल्द पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि संस्था के लोग सही ढंग से समूह का संचालन कर सकें
वंही आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि स्वंय सहायता समूह के लोग समूह के पांच सूत्री नियम नियमित बैठकें ,हर सपात्ह बचत करना ,सदस्यों में लेनदेन करना ,पंजी का संधारण एवं उत्पादन आदि को नियमित रूप से पालन करे तभी जाकर आपका समूह सही रूप से विकसित हो पायेगा। ओर आप महिलाएं सबल बन सकेगी।
मौके पर मोती महतो, थानु महतो, अनवर अंसारी, कौलेश्वर महतो, बाबूलाल महतो ,पंकज शर्मा ,पुष्पा देवी, गीता देवी, मंजू देवी ,यशोदा देवी सहित बीस स्वंय सहायता समूह की महिलाएं मौजूद थी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *