पंजाब

तानाशाह न बनें मेयर, जनहित की लड़ाई लड़ने वाले धीर पर पर्चा दर्ज करना गलत : बिन्नी सेठी

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता बिन्नी सेठी ने जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा पर हमला बोल दिया है| उन्होंने कहा कि जगदीश राज राजा तानाशाह ना बने और विकास पर ध्यान दें|


उन्होंने कहा कि जब से नगर निगम की सत्ता पर कांग्रेस काबिज हुई है तब से शहर का बेड़ा गर्क हो गया है| शहर भर में गंदगी का आलम है सीवरेज जाम पड़े हैं गलियों में सीवरेज का पानी भरा हुआ है| सड़कें टूटी हुई हैं स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल है| आवारा पशु और आवारा कुत्ते लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं लेकिन मेयर जगदीश राजा चैन की नींद सो रहे हैं| इतना ही नहीं अपनी गलतियां छुपाने और विकास में नाकाम रहे जगदीश राजा अब ऊंची राजनीति पर उतर आए हैं और जन हित की लड़ाई लड़ने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जा रही है| उन्होंने कहा कि पार्षद श्वेता धीर और उनके पति विनीत धीर जनता के लिए धरना देने पर मजबूर हुए थे| सीवरेज जाम की वजह से पूरे इलाके में सड़कों पर पानी भर गया था| कई बार शिकायत करने के बाद भी जब नगर निगम की ओर से कोई कार्यवाही नहीं हुई तो पार्षद पति को समर्थकों के साथ धरना देने पर मजबूर होना पड़ा| इसके उलट जगदीश राजा ने समस्या का समाधान करने की बजाय उल्टा धरना देने वालों के खिलाफ ही पर्चा दर्ज करवा दिया| बिन्नी सेठी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है| उन्होंने कहा कि ऐसे लोकतंत्र के हत्यारे मेहर को जनता कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी| उन्होंने कहा राजनीतिक रंजिश निकालने की बजाय जगदीश राजा शहर के विकास पर ध्यान दें|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *