पंजाब

कल भाजपा जिला अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे पब्बी, बधाई देने वालों का लगा हुजूम

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमन पब्बी शनिवार को जालंधर जिला भाजपा प्रधान की कमान संभालेंगे| पूर्व भाजपा अध्यक्ष रमेश शर्मा को हटाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पब्बी पर भरोसा जताते हुए पब्बी को नई जिम्मेदारी सौंपी है| रमन पब्बी शनिवार को अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे|

इसके बाद जल्द ही भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा| वहीं, शुक्रवार को पब्बी के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा|


सुबह सबसे पहले कौंसलर पति रूतेश निहंग, सुरेंद्र मोहन, मदनलाल, अजय वर्मा, भाजपा युवा मंडल 11 के मंडल सचिव मनप्रीत उर्फ बिन्नी सेठी, महामंत्री नवीन सोनी, अजय बार्ना व अन्य उनके घर पर रमन पब्बी को बधाई देने पहुंचे| युवा नेताओं ने पति को पूरा साथ देने का भरोसा जताया| भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जी जान से तैयारी करेंगे| उन्होंने युवा भाजपा नेताओं में जोश भी भरा|
उन्होंने कहा कि मोदी जी कांग्रेस मुक्त भारत की जो मुहिम चला रहे हैं उसमें हम उनका पूरा साथ देंगे और जालंधर को कांग्रेस मुक्त बनाएंगे|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *