झारखण्ड

ठनका (बिजली) गिरने से ईंट भट्टा मजदूर की मौत

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बेरमो के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के पलामू पंचायत के ऊपरटोला निवासी 55 वर्षीय मोती सिंह की मौत ठनका की चपेट में आने से हो गयी। मोती सिंह ईंट भट्टा में मजदूर था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को मजदूर ईंट बनाने के लिए ऊपरटोला में मिट्टी कटाइ कर था। उसी क्रम में शाम चार बजे मानसुन की पहली धमक के साथ ठनका गिरा। जिससे मजदूर मोती सिंह ठनका के चपेट में आ गया ओर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आजसू नेता सह जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, संतोष कुमार महतो, मुखिया बेबी कुमारी, रामकुमार मंराडी, सुरेश कुमार महतो, पूर्व मुखिया बंसत राय मुंडा सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचें। ओर पीडि़त परिवार को हर सभंव मदद करने की आश्वासन दिय। मृतक मजदूर का एक बेटा और पांच बेटी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने माननीय सांसद गिरिडीह चंद्रप्रकाश चौधरी के सहयोग से मृतक पुत्र को 5000 रुपए की मदद की गई. मौके पर दीपक महतो रामकुमार मरांडी महेंद्र महतो सुरेश महतो महादेव महतो उपस्थित थे
देर से डुमरी विधायक जगरनाथ महतो भी पहंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *