उत्तराखंड

अंडर 16 क्रिकेट टीम का चयन 15 जून से स्थानीय स्टेडियम में होगा

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर

उत्तराचंल क्रिकेट एसोसिएशन के नेतृत्व में होने वाले राज्य स्तरीय अंडर16 पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए स्टेडियम टनकपुर में 15 जून से ट्रायल सुरु होंगे यह जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशनअध्यक्ष सोनू रावत (हर्षवर्धन रावत) ने बताया कि
इस वर्ग के लिए 1 सितंबर 2003 या उसके बाद जन्मे प्रतिभागी ही भाग ले सकते हैं जन्म प्रमाण संबंधी दस्तावेज सत्यापित प्रति के साथएवम एक फोटो डोमिसाइल संबंधी प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा. खिलाड़ियों को kit/dress में आना होगा इसका रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 रु प्रति है.
चयनित टीम अंतर जनपदीय मुकाबले पिथौरागढ़ जिले एवं उधम सिंह नगर जिले से प्रतिभाग करेंगी साथ ही चेम्पियन शीप इसी माह देहरादून में पूरी होगी. इस अवसर पर सचिव हरि सिंह मैहर , कोच दीपक शेटी ,संजय सिंह चौहान आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *