झारखण्ड

ऊपरघाट में अवैध शराब की भट्टियां ध्वस्त, 10 टन जावा महुवा पुलिस ने किया नष्ट, 500 लीटर शराब को बहाया

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
राजधानी रांची में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत के बाद डीजीपी के निर्देंश पर पुरे राज्य में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अभियान चला रहीं है। बोकारो एसपी कार्तिक एस व बेरमो एएसपी सुभाषचंद्र जाट के गुप्त सुचना पर ऊपरघाट में पेंक-नारायणपुर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी निर्मल कुमार यादव ने बुडगढ्डा जंगल में महुवा शराब की दर्जनों भट्टिया ध्वस्त कर दिया। इसके अलावे काच्छो व गोनियांटो में अभियान चलाकर दर्जनों भट्टिया तोड़ी गयी। पुलिस ने यहां से लगभग 10 टन जावा महुवा को किरासन तेल डालकर नष्ट कर दिया। पुलिस ने लगभग सभी500 लीटर शराब भी बहा दिया। हालांकि धंधेबाजों को पुलिस रेड़ की भनक पहले लग गयी थी। जिसके कारण धंधेबाज वहां से फरार हो गए थे।

पांच एकड़ में फैली थी भट्टियां

बुडगढ्डा में संचालित महुवा शराब का भट्टिया पांच एकड़ फैली थी। हर तरफ बडे़-बडे़ ड्रम ओर भट्टी बनाया गया था। कुआं भी पानी के लिए बनाया गया है। कुआं में मोटर पंप भी लगा था।

ऊपरघाट के अलावे बोकारो थर्मल , गोबिंदपुर, गोमिया, बिष्णुगढ़ के इलाकों में अवैध शराब को चार पहिया वाहन से खपाया जाता था। प्रभारी थाना प्रभारी निर्मल कुमार यादव ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में जांच की जा रहीं है, जांच के बाद धंधेबाजों पर मामला दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *