पंजाब

मोदी सरकार व कैप्टन सरकार मिल देश-विदेश में खालिस्तानी आंतकवादियों के पॉलिटिकल कनेक्शन ब्रेक करे : अशोक सरीन हिक्की

Share now

जालंधर : पंजाब एवं भारत मे आंतकवाद फैलाने की सोच से काम कर रहे खलिस्तानी टैरर नेटवर्क के आंतकवादियो की ब्रिटेन विदेश मे बैठ कर चलाई जा रही गतिविधियों को जानकारी टीवी चैनलों एवं समाचार पत्रों द्वारा प्रमुखता से उठाने के बाद आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने तीखा हमला करते हुए कहा पंजाब एवं देश की एकता अखंडता को तोड़ने वाली आंतकवादी सोच कभी कामयाब नही हो सकती।सरीन ने कहा भारत की मोदी सरकार व कैप्टन सरकार मिल देश-विदेश मे खालिस्तान आंतकवादियो के पोलिटिकल कनेक्शन ब्रेक करे इस तरह के कार्य करने वाले आंतकवादियो को सरक्षण दे पंजाब की अमन शांति को भंग करना चाहते है।सरीन ने कहा मीडिया ने आंतकवादियो द्वारा आप पार्टी को फंड देने की बात को प्रमुखता से उठाया है इसलिए इस मामले की सीबीआई,रॉ एवं पंजाब की खुफिया एजेंसिया जांच कर विदेशो मे बैठ पंजाब मे पैसे भेजने वाले और पैसे वसूल करने वालो को तुरंत गिरफ्तार कर उन पर देशद्रोह का मुकदमा चला उनको फांसी की सजा दी जाए।सरीन ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा विदेशो मे बैठे अंतरराष्ट्रीय सिख युथ फेडरेशन के प्रधान शमशेर सिंह जैसो की भारत मे एंट्री पर प्रतिबंध लगा केंद्र सरकार दोबारा काली सूची तैयार करे जो नए लोग आंतकवादि गतिविदिया चला रहे है उनका नाम भी शामिल किया जाए।सरीन ने कहा आरएसएस नेताओ की हत्या को लेकर जो लिखा गया है इस बात पर भी गौर कर भारत पंजाब मे बैठे इस तरह के आंतकवादियो के सहयोगियों को तुरंत गिरफ्तार कर पंजाब मे आंतकवाद फैलाने का प्रयास करने वाले एवं उनके सरक्षक नेताओं को कुचला जाए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *