झारखण्ड

ऊपरघाट के जंगल में मिले दोनों लैंडमाइंस को पुलिस ने किया डिफ्यूज, स्टील के ड्रम में था 50-50 किलो के दो लैंडमाइंस

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बेरमो के अति उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट के पलामू पंचायत के बड़कीकुड़ी-तैतरियाबेड़ा स्थित पहाड़ी के तराई से बरामद दोनों लैंडमाइंस को पुलिस ने बुधवार को डिफ्यूज कर दिया। स्टील के ड्रम में दोनों लैंडमाइंस 50-50 किलो का था। बोकारो एसपी चंदन कुमार झा को गुप्त सूचना मिलने के बाद मंगलवार की शाम को ही सीआरपीएफ और संबंधित थाना की पुलिस को बेरमो डीएसपी सतीशचंद्र झा के नेतृत्व में बड़कीकुड़ी-तैतरियाबेड़ा के जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तैतरियाबेड़ा पहाड़ के तराई में माओवादियों के द्वारा छुपायी गयी दोनों लैंड़ माइंस पुलिस ने बरामद कर लिया था। अधिक अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस बड़कीकुड़ी-तैतरियाबेड़ा जंगल को पांच किमी परिधि पर घेराबंदी कर दिया। रातभर पुलिस जंगल में हीं रहें। बुधवार की सुबह बोकारो से बम निरोधक दस्ता पहुंची और दोनों लैंड मांइस को डिफ्यूज किया। लैंड़मांइस को डिफ्यूज करने के बाद पहाड़ की तराई से पुलिस को दर्जनों डेटोनेटर भी मिले, जिसे बाद उसे भी नष्ट कर दिया गया। इस मामले में माओवादी सबजोनल कंमाडर रणबिजय महतो, बिरसेन मांझी, कारू, अविनाश मांझी सहित अन्य पर पेंक-नारायणपुर थाना में कांड संख्या-9/2022 के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रहीं है।


दस किमी दूर तक सुनाई पड़ी विस्फोट की गूंज

बेरमो डीएसपी सतीशचंद्र झा ने बताया कि लैंड़माइंस बहुत ही शक्तिशाली था। इसके चपेट में आने से व्रजवाहन का भी परख्खचा उड़ जाता है। विस्फोट की आवाज दस किमी दूर तक सूनायी पड़ी। विस्फोट की आवाज सूनकर आसपास गांव के ग्रामीण घरों में दुबक गए।


अभियान में ये शामिल थे 

इस अभियान में बेरमो डीएसपी सतीशचंद्र झा, सीआरपीएफ के डिप्टी कंमाडेट प्रभात कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर मो. रूस्तम, पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दूबे, गांधानगर थाना प्रभारी अनुप कुमार सिंह सहित सीआरपीएफ जी-26 बटालियन के जवान और पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *