झारखण्ड

बोकारो थर्मलः राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
कंजकिरो के पंचायत सचिवालय मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया ।युवा मतदाताओ को शपथ मुखिया योगेन्द्र कुमार रंजन द्वारा दिलाया गया । पंस भरतलाल स्वर्णकार ,बी एल ओ तारा प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे इसके अलावे बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल छ पंचायत के सभी बूथों पर बी एल ओ ने समारोह का आयोजन कर उपस्थित लोगो के साथ शपथ ग्रहण किया । एवम नए ( जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है ) वोटर का नाम मतदाता सूची में चढ़ाने के लिए फॉर्म 6 लिया ।

इसके अलावे एक – एक वोट की महत्व की जानकारी दी । इस मतदाता दिवस के अक्सर पर सभी बी एल वो , अर्चना कुमारी , नेहा कुमारी , देवंती देवी , बिनीता प्रशाद , सोनी गुप्ता , अरुमिता सेन , आरती चन्द्रा , संजय सिंह , अजय सिंह , प्रेमलता कुमारी , जावेद अख्तर , लीलावती देवी , बसंती देवी , सीमा देवी , रिंकू देवी अपने अपने बूथों पर उपस्थित रहे । कॉर्मेंल स्कूल में शपथ दिलाया गया ओर जागरूकता रैली निकाली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *