देश

पांच राज्यों के शुरुआती रुझान, कहां कौन टक्कर में, अब तक के पांच राज्यों में कौन बढ़ रहा जीत की ओर…

एजेंसी, नई दिल्ली
केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के चुनाव के शुरुआती रुझान आने लगे हैं. पश्चिम बंगाल और असम को छोड़कर कहीं भी भाजपा मुकाबले में नजर नहीं आ रही है. बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 1500 वोटो से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं. वहीं अन्य राज्यों में स्टालिन सहित दिग्गज नेता आगे चल रहे हैं.

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बंगाल में भाजपा के सौ से अधिक सीटों पर बढ़त बनाने पर प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा है कि अब प्रशांत की नौकरी गई. क्योंकि प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि अगर बंगाल में सौ से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी तो वह अपना काम छोड़ देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *