देश

नकली नोट के मामले में एनआईए ने दाखिल किया पश्चिम बंगाल के आरोपी के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र

संवाददाता

नई दिल्ली/लखनऊः नकली नोट के प्रसारण के मामले में एनआईए ने लखनऊ स्थित विशेष एनआईए न्यायालय में आरोपी सोहराब हुसैन के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल की है। हुसैन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का निवासी है।

मामला एक लाख 79 हजार मूल्य के नकली नोट से संबंधित है जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष दस्ते (एसटीएफ) ने 2019 के दौरान जब्त किया था। पहले इस मामले को लखनऊ एसटीएफ ने अपने थाने में मुकदमा दर्ज किया था। बाद में आतंकी गठजोड़ के कारण इसे एनआईए के हवाले किया गया।

मामले के अनुसंधान के क्रम जानकारी मिली कि आरोपियों ने नकली नोट की तस्करी की और इसे मालदा से प्रसारण के उद्येश्य से उत्तर प्रदेश लाया गया। इस क्रम में इसे कई लोगों को सौंपा गया। मामले में अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *