झारखण्ड

ऊपरघाट में विकास योजना का शिलापट्ट शरारती तत्वों ने तोड़ा

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट के पोखरिया पंचायत के मोचरो गांव में बुधवार को डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के द्वारा विकास योजना पीसीसी पथ का शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद देर रात शिलापट्ट को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। शिलापट्ट तोडे़ जाने से दो गुटों में टकराव स्थिति बन गयी है। घटना की सुचान मिलने के बाद पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी रामाकांत राय ने मोचरो गांव पहुंच कर टूटे शिलापट्ट की जानकारी ली।
क्या है मामलाः बुधवार को पोखरिया पंचायत के मोचरो व मुंगो-रांगामाटी पंचायत के गम्हरिया गांव में दो पीसीसी पथ का शिलान्यास डुमरी विधायक जगरनाथ महतो व प्रमुख पुनम देवी ने संयुक्त रूप से किया था। शिलापट्ट में बतौर मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ओर विशिष्ट अतिथि गिरीडीह भाजपा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय अंंकित है। हांलाकि सांसद शिलान्यास समारोह में शिरकत नहीं किए थे।
शिलान्यास के दुसरा खेमा के लोग काफी नाराज थे। जिसके कारण बुधवार की देर रात ही शिलापट्ट को तोड़ दिया। इधर, इस मामले पर विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी ने कहा कि विकास योजनाओं का शिलापट्ट तोड़ने से ऊपरघाट में विकास का रथ नहीं रूकने वाला है। इस तरह के कार्य असामाजिक व अपराधिक तत्व ही कर सकते है। इस पुलिस-प्रशासन से कडी़ कार्रवाई करने की मांग किया है। इससे पहले पिलपिलो व गोनियांटो में भी डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के द्वारा किया गया शिलान्यास शिलापट्ट को तोड़ दिया गया है। झामुमो किसान मोरचा के जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो ने शिलापट्ट तोडे़ जाने के संबंध में कहा कि डुमरी विस में विकास योजनाओं को देखकर विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है। शिलापट्ट तोड़ना बहादुरी साबित नहीं होती है। शिलापट्ट तोडना अपराधिक सोच दर्शाती है। इसकी हम निंदा करते है।
रामाकांत राय, थाना प्रभारी- शिलापट्ट तोडने की सुचना मिलने के बाद जांच की गयी है। लिखित आवेदन मिलने पर कानून सस्मत कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *