हरियाणा

युवक से किन्नर बने युवकों ने किन्नरों पर किया  तेज धार हथियार से किया हमला 

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना में एक बार फिर युवकों से किन्नर बने युवकों का आतंक देखने को मिला lबीती रात बाइक पर सवार युवकों ने दो किन्नरों पर तेजधार हथियार से हमला कर दियाl जिससे वह घायल हो गए उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया lकिन्नरों ने बताया कि आरोपी युवक पोस्टर के जरिए लोगों को किन्नरों को बधाई देने के लिए मना ही कर रहे हैं वहीं उन्हें नकली किन्नर बता रहे हैं lइस मामले में सोहना पुलिस ने घायल किन्नरों के बयान पर मामला दर्ज कर दिया है lवहीं मामले की जांच की जा रही है गौरतलब है कि युवकों से बने किन्नरों का मामला काफी समय से सोहना में चर्चित हैl

जख्म दिखाता किन्नर

किन्नर सीमा ने बताया कि बीती रात दोनो किन्नर गली में घूम रहे थे उस दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए उन्होंने पहले उन्हें पीटना शुरू किया lफिर उसके बाद उन्हें धमकी दी कि वह दिवाली की बधाई मांगने के लिए बाजार में ना जाएं lमारपीट के बाद युवकों ने उसकी कमर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया lजिससे वह घायल हो गए जिन्हें नागरिक अस्पताल में लाया गया lकिन्नरों ने बताया कि आकाश नाम का किन्नर काफी समय से उनके पीछे पड़ा हुआ है काफी समय से वह उन्हें परेशान कर रहा है अब दीपावली के नजदीक जगह जगह जगह पोस्टर दिखाकर उन्हें बधाई लेने से मना ही कर रहा है lकिन्नरों का यह झगड़ा तूल पकड़ता जा रहा हैl युवकों से बने किन्नर किन्नरों पर हमला करने लगे हैं वही दीपावली की बधाई को लेकर इन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं lवहीं आरोपियों ने इस संबंध में विजिटिंग कार्ड के माध्यम से किन्नरों को बधाई देने से मना करने की अपील की है

इस मामले में सोहना पुलिस थाना प्रभारी भारतेन्द्रने बताया कि किन्नरों की शिकायत पर आरोपी आकाश व दूसरे युवक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर दिया है lवही आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *