हरियाणा

रेलवे ठेकेदार से रंगदारी मांगने के आरोप में छह गिरफ्तार

सोहना, संजय राघव
रेलवे लाइन बिछा रहे ठेकेदार से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में 6 बदमाशों को सोहना पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया lआरोपी 2 महीने से ठेकेदार व उसके लेबर पर लगातार रंगदारी मांगने का दबाव बना रहे थे lपुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सोहना अदालत में पेश किया आरोपी सोहना व उसके आसपास के इलाके के रहने वाले हैं.

सोहना के समीप चल रहे रेलवे लाइन में काम में एल एस टी कंपनी ने पहाड़ों को तोड़ने का ठेका ले रखा हैl इस काम में श्याम अर्थ मूवर्स काम कर रही हैl पुलिस के अनुसार करीब 1 माह पहले करीब 12 युवक साइट पर आए उन्होंने काम करने की एवज में एक लाख रुपये हर महीने रंगदारी देने की धमकी दी lउसके बाद लगातार कंपनी के कर्मचारियों अधिकारियों को धमकाते व काम बंद करवा देते lइस संबंध में कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत दी lपुलिस ने मौके पर ही 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया lइनकी पहचान खुर्शीद अंसार यामिर ,रफीक ,नसीम ,राहुल के रूप में हुई है lजो कि सोहना व आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं lसभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत में पेश किया है lपुलिस इस मामले में पता लगा रही है कि आरोपी पहले भी किसी मामले में संलिप्त तो नहीं है.
थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 34 ,384 व 506 के तहत मामला दर्ज कर दिया है सभी आरोपियों को आज अदालत पेश किया जाएगा जहां से रिमांड की डिमांड रखी जाएगीl थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का पुराना रिकॉर्डिंग खंगाला जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *