हरियाणा

पिता ने मारा था थप्पड़, आरोपी ने दो माह के बच्चे की हत्या कर लिया बदला, पढ़ें पूरा मामला…

सोहना, संजय राघव
सोहना में एक बार फिर एक हैवानियत का मामला सामने आया है जहां पिता के रंजिश का बदला एक युवक ने उसके ढाई माह के बच्चे को अपहरण करके उसकी गला दबाकर हत्या कर दी आरोपी ने बताया कि बच्चे के पिता ने बीती शाम उसको थप्पड़ मार दिया थाl जिसकी रंजिश में आरोपी ने उसके ढाई माह के बच्चे का अपहरण करके उसकी गला दबाकर हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया

गांव जकोपुर में बनारसी नाम का युवक 2 साल से अपने परिवार सहित रह रहा था lगांव जकोपुर का रहने वाला मंजीत बनारसी के घर अक्सर आता जाता रहता था lबीती रात जब मंजित उसके घर के चक्कर लगा रहा था इस दौरान बनारसी ने उसे धमकाया व उसके थप्पड़ मार दिया lइस बात पर गुस्साए युवक ने रंजिश के तौर पर बनारसी के ढाई मां के बच्चे गोपाल का अपहरण कर लिया lजिसका बनारसी ने सोहना थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया lपुलिस ने मामले की जांच शुरू की इस दौरान पुलिस को पता चला कि मंजीत नाम के युवक ने बच्चे का अपहरण किया हैl आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने पूछताछ की तो उसने खुलासा किया व बताया कि उसने उस बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी व शव को जखोपुर के समीप डाल दिया l

जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक मनजीत को गांव जकोपुर के समीप से गिरफ्तार कर लिया है lवही बच्चे के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैl वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *