बिहार

चोरी का आरोप लगा राजस्थान के युवक को जमकर पीटा

एजाज अंसारी, मधुबनी

हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव में एक युवक को ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान राजस्थान के सचिन कुमार के रूप में बताया जा रहा है युवक को घर मे घुसने से मना किया तो जान से मारने कि धमकी दी , ग्रामीणों ने चोरी करने का आरोप लगाया है। घटना गुरुवार देर शाम 8 बजे की है। हालांकि ग्रामीणों ने पिटाई के बाद युवक को छोड़ दिया। युवक ने बताया कि यहां हम जादू का खेल दिखाकर रोजी रोटी कमाने आया था। पिटाई से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। ग्रामीण रामविलास साह ने बताया कि युवक उसके घर में घुस रहा था। रोकने पर उसने रामविलास को जान से मारने की भी धमकी दी। ग्रामीण सुनील कुमार , अजय कुमार व राजकरण बैठा ने बताया कि घटना की जानकारी देने के बावजूद जब पुलिस नहीं आई तो ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया। हरलाखी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *