बिहार

हम सबका एक ही नारा, स्वच्छ भारत देश हमारा

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर
जिले के बिथान प्रखन्ड के बेलसन्डी पंचायत में आज स्वामी विवेकानन्द युवा मंडल बेलसन्डी के तत्वावधान में स्वच्छ भारत इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो नेहरू युवा केन्द्र संगठन समस्तीपुर (बिहार) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

कार्यक्रम का उद्घाटन हसनपुर विधानसभा के विधायक राजकुमार राय, स्वामी विवेकानन्द युवा मंडल के सचिव सह राष्ट्रीय स्वयंसेवक कृष्ण कुमार, संसदीय क्षेत्र के पार्लियामेन्ट को-ऑर्डिनेटर अमित कुमार यादव, स्वयं सहायता समूह के सभी टोला सेवक, विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग किया.
इस मौके पर श्री राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता ही हमारा सर्वोपरि कर्तव्य होना चाहिए. कृष्ण ने नेहरू युवा केन्द्र के बारे में बताते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को संकल्प दिलाया. शौचालय और हर घर जल नल योजना के बारे में भी बताया. साथ ही ‘हम सबका एक ही नारा, स्वच्छ देश भारत हमारा’ का नारा भी दिया.
मौके पर NYV साकेत राज केशव कुमार सुधीर कु0 गुलशन कुमार एवं विवेकानन्द युवा मंडल के सभी प्रतिनिधिगण उपास्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *