झारखण्ड

महुआ टांड के आदिवासी टोला में पानी के लिए हाहाकार,एक किलोमीटर दूर से लाते हैं पानी

ऊपरघाट। उमेश

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित मुंगो रंगा माटी पंचायत ग्राम महुआटांड़ आदिवासी टोला के  केन्देयटांड के ग्रामीण पानी के लिए बारह महीना पीने के पानी के लिए  हजारीबाग जिले के एक गांव से एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर प्रयास बुझाते हैं। गांव में एक भी चंपानल,गाड़ी व कुंआ नहीं है।यह गांव बोकारो ् व हजारीबाग जिले की सीमा पर है।आधा गांव बोकारो और आधा हजारीबाग में पड़ता है। इस समस्या का निदान हेतु ग्रामीण जनता अफसर नेताओं का चक्कर लगाते रहे हैं परंतु निदान नहीं हो सका है । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  के डुमरी विस प्रभारी ने  गांव दौरा कर ग्रामीणों से मिलकर  समस्या सुना और कहा कि यहां के विधायक व सांसद बड़ी बड़ी विकास की बात करते हैं जो बेकार है, सरजमीं पर जाने के बाद सच्चाई समाने आती है ।श्री महतो ने सरकार से मांग किया है कि केन्देय टांड तत्काल चंपानल लगाया जाय। गांव के फुलचंद टुडु ने कहा कि सबसे फरियाद किया लेकिन किसी ने नहीं समाधान किया।विवश होकर रोज एक किलोमीटर दूर जाकर महिलाओं को पानी लाना पड़ता है। मौके पर भाकपा लखेश्वर महतो, किशुन देव महतो, जानकी महतो ,हनीफ अंसारी ,धनपत महतो , राम किशुन महतो,थनुलाल महतो ग्रामीणों में मुनिया देवी छोटकी देवी प्रमिला देवी तेजी या देवी सुनीता देवी संजू देवी बड़की देवी,फुलचंद टुडु, बासुदेव सोरेन ,झरीलाल सोरेन ,सुरज  कुंती देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *