झारखण्ड

बोकारो थर्मल में राजभाषा हिंदी प्रदर्शनी का आयोजन

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट में राजभाषा हिंदी के ज्यादा से ज्यादा प्रयोग को लेकर प्लांट स्थित चेतना भवन में ‘‘राजभाषा हिंदी प्रदर्शनी’’ का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उदघाटन डीवीसी कोलकाता के ईडी एचआर प्रभात किरण, प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार, मुख्य अभियंता निखिल कुमार चैधरी तथा मनोज कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया।

ईडी एचआर ने राजभाषा पोस्टर का भी फीता काट कर उदघाटन किया। बोकारो थर्मल पावर प्लांट की ओर से उन्हें राजभाषा मोमेंटो, यादगार फोटोग्राफ एवं हिंदी पुस्तिका प्रदान कर सम्मानित किया गया। ईडी एचआर ने राजभाषा कार्यान्वयन के प्रति अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी प्रदर्शनी हमें हिंदी में कार्य करने हेतू प्रेरित करती है। बोकारो थर्मल के हिंदी विभाग का कार्यान्वयन संबंधी प्रयास काफी सराहनीय है और आने वाले दिनों में यह परियोजना नई ऊँचाईयों को प्राप्त करेगा। उद््घाटनोपरांत हुए अपने विदाई सम्मान समारोह में उन्होंने अपने कार्यकाल के 37 वर्षों के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कोई भी ऐतिहासिक उपलब्धि सामूहिक सहयोग एवं समर्पण के बल पर ही हासिल होती है। टीम वर्क के बल पर ही डीवीसी को हम विकास के उत्कर्ष तक ले जा सकते हैं। समारोह में प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार,सीई निखिल कुमार चैधरी तथा मनोज कुमार श्रीवास्तव, डीजीएम पीके सिंह, डिप्टी चीफ बीके मंडल, सीएसआर के वरीय प्रबंधक एके तिवारी ने भी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन हिंदी अधिकारी इस्माईल मियां ने किया.प्रदर्शनी के आयोजन में दीनानाथ शर्मा, शशि भूषण प्रसाद, विकास कुमार दास, अर्घा बसु ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *