दिल्ली देश

इशराक और मलिक ने दिल्ली के हज यात्रियों का आखिरी जत्था रवाना किया

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

दिल्ली स्टेट हज कमेटी से हज यात्रा को जाने वाले आखिरी 370 यात्री हज यात्रा को रवाना किए गए। इस साल हज यात्रा पर लगभग 2 करोड़ हाजियों के जाने की संभावना है।


दिल्ली स्टेट हज कमेटी चेयरमैन और सीलमपुर के विधायक हाजी इशराक़ खान ने बताया के दिल्ली स्टेट हज कमेटी और दिल्ली से हज यात्रा को जाने वाले हाजियों की यह आखिरी फ्लाइट थी जिससे 370 हाजियों को मक्का के लिए रवाना कर दिया गया है।

https://youtu.be/Y12g3jwss7g
आम आदमी पार्टी के मटियामहल से नेता नईम मलिक ने बताया के हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली स्टेट हज कमेटी ने हज यात्रियों की सुविधाओं के लिए माक़ूल इंतेज़ाम किये थे जिससे उन्हें और उनको छोड़ने आने वालों को किसी भी प्रकार का कोई कष्ट नहीं हो।
उसके बाद हज कमेटी में चेयरमैन ने सभी केे साथ मीटिंग की।

इस मौके पर फ़िरोज़ अहमद मैम्बर हज कमेटी सफदर फारूकी शमशुद्दीन, अयूब आसिफ कामिल, हैदर और हाजी आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *