झारखण्ड

मातृ शक्ति जाग गई तो झारखंड सबसे आगे : टिकैत

Share now

बोकारो थर्मल, रामचंद्र कुमार अंजाना 
नावाडीह प्रखंड उपरघाट कंजकीरो पंचयात के पिपराडीह गांव में 15 महिला समूह का आजीविका महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया जिसका कार्यालय का उद्घाटन आज गायत्री क्लब में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला परिषद सदस्य सह आजसू केंद्रीय मुख्यालय सचिव टिकैत कुमार महतो उपस्थित हुए और फीता काट कर कार्यलय का उद्धघाटन किया.

https://youtu.be/Y12g3jwss7g

कार्यक्रम में जीप सदस्य कुमार महतो ने कहा कि महिला मात्री शक्ति है जिस दिन मात्री शक्ति जाग गई तो झारखंड सबसे आगे हो जायेगा इसलिए महिलाओं को समाज मे बढ़- चढ के हिस्सा लेना जरूरी है संगठन को सुचारु से चलाने हेतु कमेटी का गठन किया गया प्रशिक्षण के रूप में आंध्रप्रदेश के मुमताज बेगम ,एंव रजिया शुल्तान ,के साथ साधना कुमारी, राजू देवी ,ने 6 दिनों तक प्रशिक्षण दिया. इस मौके पर उपमुखिया सुरेंद्र महतो ,दीपनारण महतो ,करमचन्द महतो ,नारायण कुमार ,रेवतलाल कुमार ,उर्मिला देवी, सुनीता देवी ,पार्वती देवी विनती देवी एंव सैकड़ों महिला उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *