उत्तराखंड

चौड़ापिता मे गुलदार ने मारीं नौ बकरियां

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

पाटी विकास खण्ड के ग्राम चौड़ा (रीठा साहिब) मे शनिवार की शाम चौड़ा गांव वालो की नौ पालतू बकरियां गुलदार ने अपना निवाला बना दिया है ।

https://youtu.be/Y12g3jwss7g

वही विनवाल गाव के त्रिलोचन विनवाल की एक साथ पांच बकरियों कि गुलदार ने शिकार कर दिया जिससे गुलदार का आतंक देख लधियाघाटी क्षेत्र चौड़ा पिता , चौड़ा मेहता, मडियोली, चल्थियां, बारसी ,अनरकियां, गूठा ,गडयूड़ा , विनवाल गांव , धरसौं, साल, टांड़ , मछियाड़ व भिंगराड़ा आदि गांवों में दहसत का माहौल बना हुआ है लोग शाम के समय अपने घरो से बाहर निकलने मे डर महसूस कर है। चौड़ा गांव मे शनिवार की शाम नौ वकरियां गुलदार के मारे जाने से और भय बन रहा है
चौड़ा गांव की ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा बोहरा और खरही जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने चौड़ा गांव मे बकरियों से लोगों की हुए नुकसान का मुवावजा शासन स्तर व वन विभाग से दिलाने का भरोसा दिया। वही जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिये क्षेत्र मे पिजड़े को लगाने की मांग की है
क्षेत्र मे गुलदार के डर से लधियाघाटी क्षेत्र के लोग अपने पालतु जानवरों को घर मे बाधने को मजबूर हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *