उत्तराखंड

दो गाड़ियों की टक्कर में 5 घायल

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

आज सुबह लगभग ग्यारह बजे चम्पावत राजमार्ग पर चल्थी मन्दिर के पास दो गाड़ियों की टक्कर हो गयी जिसमें पांच लोग घायल हो गये.

जिन्हे 108 के माध्यम से टनकपुर संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के मुताबिक आज सुबह चल्थी से अमोड़ी जा रही बोलेरो UK 03 TA 1284 जिसमें की चार महिला सवारी सवार थी.

https://youtu.be/Y12g3jwss7g

चालक द्वारा चल्थी मन्दिर के पास अन्य वाहन से ओवर टेक किया कि सामने से आ रही परिवहन निगम की बस पिथौरागढ़ से हरिद्वार जा UK 07 CA 1C 2902 से टकरा गई जिसमें बोलेरो में बैठी चारो महिला सवारी ओर चालक नवीन कुमार घायल हो जिसे चल्थी पुलिस द्वारा 108 बुलाकर टनकपुर अस्पताल पहुंचाया वही अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ वी के जोशी ने बताया कि घायलों में हेमा पुत्री अर्जुन सिंह 14 वर्स झाला कुड़ी के सिर,आंखों और अन्य जगह टांके लगे और हालत ठीक नही कहि जा सकती ओर नीरू पुत्री चेतराम17 वर्स की कॉलर बॉन टूटी है और नवीन कुमार 20 वर्स, नीमा चौहान पुत्री जगदीश चौहान 18 झालाकुड़ी को भी चोट आई है और पहली बार देखने को मिला कि dr ने गंभीर मरीज को भी अपनी देकरेख में रेफर न कर भर्ती कर लिया वही पिथौरागढ़ डिपो के आर एस गिरी टनकपुर इंचार्ज ने बताया कि टनकपुर तक कि सवारियों को ट्रांसफर कर लाया गया और आगे की सवारियों के पैसों को वापिस कर दिया गया इधर चल्थी चौकी के इंचार्ज ने बताया कि अभी तक घटना के सम्बंध में दोनों ओर से कोई रिपोर्ट नही दर्ज कराई है अलबत्ता सुरक्षा कारणों से उन्होंने दोनों वाहनों को चोकी में खड़ा करवा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *