उत्तराखंड

आईआईटी रुड़की में छात्रा का यौन उत्पीड़न, 3 प्रोफेसरों पर एफ आई आर दर्ज

Share now

हरिद्वार। आईआईटी रुड़की से शिक्षकों और विद्यार्थियों के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली खबर आ रही है| यहां पीएचडी कर रही एक दलित छात्रा के साथ प्रोफेसरों ने यौन उत्पीड़न किया| जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली है|

जानकारी के मुताबिक आईआईटी रुड़की से पीएचडी कर रही एक दलित छात्रा ने 3 प्रोफेसरों पर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे| मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल गठित किया था| हरिद्वार पुलिस के मुताबिक जांच में सभी आरोप तो सही नहीं पाए गए लेकिन तथ्यों के आधार पर प्रोफेसरों के खिलाफ मामला बनता था इसलिए एफ आई आर दर्ज की गई है| बता दें कि इससे पहले आईआईटी रुड़की में 3 महिलाओं ने सात फैकेल्टी मेंबरों के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और अब नैनोटेक्नोलॉजी की इस छात्रा ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं| पुलिस ने तीनों आरोपी प्रोफेसरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 354 एससी एसटी एक्ट और 352 के तहत एफ आई आर दर्ज की है| फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *