झारखण्ड

बेरमो में आदिवासी बच्ची को झांसा देकर जादूगर ले भागा, किया दुष्कर्म 

रामचंद्र कुमार अंजाना, बेरमो 
बेरमो के नावाडीह में उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट में दूसरे संप्रदाय के युवक ने आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन की मंशा से पीड़िता को मांस खिला दिया। घटना मंगलवार रात की है। आरोपी युवक गिरिडीह जिले का है, जो जादू दिखाने ऊपरघाट आया था। पेंक नारायणपुर पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया, वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने थाना में अपनी आपबीती सुनाई है। घटना को लेकर पीड़ित समुदाय के लोगों का थाना में जुटना शुरू हो गया। क्षेत्र में दोनों समुदाय में टकराव के हालात हैं। पीड़िता ऊपरघाट के मोस्ट वांटेड इनामी माओवादी की बेटी बतायी जाती है।

बुरी नीयत वाला जादूगर

आरोपी जादूगर बीते कई दिनों से ऊपरघाट में ही डेरा डाले था। वह अलग-अलग गांव व मुहल्लों में जादू दिखाता था। मंगलवार को आरोपी आदिवासी बाला के गांव में जादू दिखाने पहुंचा। इसी दौरान उसने आदिवासी बच्ची को शादी का झांसा दिया और रात में ही उसे लेकर भाग निकला। इसकी जानकारी जब लड़की के परिजनों को हुई तो खोजबीन शुरू करते हुए पेंक नारायणपुर पुलिस को भी सूचित किया गया। पेंक-नारायणपुर पुलिस ने देर रात में ही जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी शिवलाल टुडू के नेतृत्व में बुधवार को लड़की को बरामद कर लिया और आरोपी जादूगर भी पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस उन दोनों को लेकर थाना आ गई। लड़की के परिजन भी पहुंचे। जिसके बाद लड़की की ओर से थाना में लिखकर दिया गया।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले तो दुष्कर्म किया। इसके बाद मांस भी खिलाया और धमकी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *