झारखण्ड

राजभाषा हिंदी को सर्वोत्तम ऊंचाई पर लें जाना है : कमलेश कुमार

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
डीवीसी बोकारो ताप विधुत केंद्र स्थित पीपीएम भवन में बुधवार को राजभाषा कार्यान्वयन उपसमिति के तत्वाधान में कर्मचारियों वर्ग के लिए एक दिवसीय राजभाषा हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ‘राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी संगठनात्मक प्रावधान व कंप्यूटर पर हिंदी में काम कैसे करें‘ विषय था। मुख्य अतिथि परियोजना प्रधान कमलेश कुमार व विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता निखिल कुमार चैधरी व राजभाषा कोलकाता के कार्यपालक अभिंयता आशुतोष पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशला का शुभारंभ किया। कार्यशला को संबोधित करते प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार ने कहा कि राजभाषा हिंदी को सर्वोत्तम ऊंचाई पर लें जाना है।

इसके लिए हिन्दी को डीवीसी बीटीपीएस में अधिक से अधिक उपयोग करें। जिससे देश में हिन्दी के क्षेत्र में डीवीसी का नाम लिया जाए। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता आशुतोष पांडेय ने कंप्यूटर पर हिंदी में काम कैसे करें विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए तथा प्रयोग कर कर्मचारियों को बताए। द्वितीय सत्र में हिंदी अधिकारी अधिकारी मो. इस्माइल मियां ने राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी संगठनात्मक प्रावधान पर चर्चा किए। सत्र 32 कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके बाद सभी कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अभियंता निखिल कुमार चैधरी ने अतिथि वक्ता आशुतोष पांडेय को सम्मानित किया।

कार्यशाला में मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार सिन्हा, पीके समादार, विश्वजीत विश्वास, सत्यजीत राय, राजा राव, आरके खुटवा, पीआर चैधरी, मनोज कुमार, सुब्रत पाॅल, रविचंद्र कुमार, राजेश कुमार, केएन मिश्रा, ब्रजबिहारी, संनातन मंडल, अनिल करण, एमके मंडल, अरघा बसु, राजेश्वर तुरी, अरविंद मल्लिक सहित 32 कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *