पंजाब

जयइंदर सिंह ने फिर दिखाए तेवर, अब इस अवैध कॉलोनी पर डिच चलाई…

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का एक्शन और तेज हो गया है. जेडीए एस्टेट अफसर जयइंदर सिंह के तीखे तेवर अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजरों के लिये मुसीबत बन गये हैं. शहर के आसपास के इलाकों में काटी गई अवैध कॉलोनियों पर जयइंदर सिंह एक-एक कर डिच चलाते जा रहे हैं. बुधवार को उन्होंने एक और कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की.
इंडिया टाइम 24 से खास बातचीत में जयइंदर सिंह ने कहा कि मार्च 2018 के बाद काटी गई अवैध कॉलोनियों के साथ ही उन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही हैं जो रेगुलर नहीं की जा सकतीं. उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वाले कॉलोनाइजरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.


बता दें कि शहर और आसपास के इलाकों में अवैध कॉलोनियों का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था. नई पॉलिसी नहीं आने का फायदा उठाकर कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनी काटने में लगे थे. लेकिन पॉलिसी आने के बाद जयइंदर सिंह ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ पिछले दिनों ही एक्शन शुरू कर दिया था. इसी कड़ी में आज कपूरथला रेल कोच फैक्टरी के पास बन रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई. जयइंदर सिंह ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *