हरियाणा

500 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

सोहना, संजय राघव

सोहना पुलिस ने कस्बे के अंबेडकर चौक से गांजा ले जा रहे हैं युवक को गिरफ्तार किया आरोपी युवक पलवल से गांजा लेकर बाइक पर आ रहा थाl आरोपी के पास से पुलिस ने 500 ग्राम गांजा बरामद किया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत ने पेश कर दिया आरोपी काफी समय से कस्बे के इंड़री मोड पर गांजा बेचने का काम कर रहा था
सोहना पुलिस को इत्तला मिली थी एक युवक बाइक पर सवार होकर गांजा लेकर आ रहा है पुलिस ने अंबेडकर चौक पर नाकाबंदी कि व एक युवक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया lजिसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ आरोपी की पहचान सलीम निवासी गांव साकरस  फिरोजपुर झिरका जिला नूह के रूप में हुई हैl आरोपी ने बताया कि वह इंडरी मोड पर गांजा बेचने का काम करता है l थाना प्रभारी भारतेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस  एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दियाl

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *