हरियाणा

गैंगवार में जमकर हुई फायरिंग, अपहरण कर ले गये बदमाश, पढ़ें किसको लगी गोलियां और क्या क्या हुआ?

सोहना, संजय राघव

सोहना के इंडरी मोड़ पर दो गैंगस्टरों के लोगो का उस समय नंगा नाच देखने को मिला..जब एक गैंग के गुर्गों ने पर दूसरी गैंग के सदस्यों पर दिनदहाड़े बीच रोड पर धावा बोलते बोल दिया lजहां पर जमकर लाठी डंडे चले और हवाईफ़ायरिंग हुई lवही एक गैंग के एक सदस्य को दूसरी गैंग के गुर्गे किडनैप करके ले गए lइसी दौरान यहां से गुजर रहे तीन मोटरसाइकिल सवार युवक भी इनकी चपेट में आ गए जिनको उपचार के लिए नागरिक हस्पताल में लाया गया lजहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम के लिए रैफर कर दिया गया है। गोली चलने की सूचना मिलते ही हालांकि पुलिस घटना स्थल पर पहुंची लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे।वही गोली चलाने और गैंगवार के बारे में मोके पर मौजूद कोई भी कुछ बताने को तैयार नही है और न ही पुलिस को गैंगवार के बारे में कोई जानकारी है।जिससे पुलिस भी इस घटना में अनजान है।

पुलिस ने मौके से दो स्विफ्ट डिजायर कार भी अपने कब्जे में ली है। जहा पुलिस गोली चलने से इनकार कर रही है वही सूत्र बताते है के घटना स्थल पर 3, 4 राउंड फायर हुए है ।बरामद की गई एक कार पर प्रेस का स्टिकर व भाजपा की झंडी लगी है तो दूसरी कार पर आगे कोई नम्बर प्लेट नही है।प्राप्त सूत्रों के अनुसार दोनों कारो में सवार आरोपियो ने आमने सामने एक ही रोड पर टक्कर मारी और कार से उतरकर दूसरे पर अवैध हथियार से फायर कर दिए और लाठी डंडो से लैस कुछ अन्य युवको ने एक स्विफ्ट कार को तोड़ दिया तथा मारपीट भी हुई है । वही टक्कर लगते ही कार ने जैसे ही बैक किया पीछे से बाइक पर आ रहे तीन युवक संदीप सुमित विनोद निवासी उदाका कार से टकरा गए और सड़क पर गिर पड़े ।जिनमे दो युवक संदीप,सुमित घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है पुलिस घायलों के बयान लेने अस्पताल पहुची हुई थी.

थाना प्रबन्धक इंस्पेक्टर भारतेंद्र कुमार का कहना है कि लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी मोके पर पुलिस पहुची थी लेकिन घटना स्थल पर कोई भी नही मिला दोनों कारे हमारे कब्जे में है किसी की शिकायत नही मिली है ।शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा, जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *