पंजाब

स्वच्छ देश बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक की भागीदारी की आवश्यकता है : तिवारी

जालंधर : नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के द्वारा दोआबा चौक से लेकर प्रीत नगर चौक तक कंट्री फर्स्ट एनजीओ की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजदीप सिंह बसरा ने कहा कि उनकी संस्था काफी समय से स्वच्छता अभियान चला रही है और उनकी संस्था का मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कराना है वह युवाओं को सही दिशा में में लाना है इस मौके पर इस अभियान में जालंधर नॉर्थ विधानसभा से युवा नेता सुशील तिवारी विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने उनकी टीम की तरफ से किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की।

https://youtu.be/v27eL8d1-nI

उन्होंने कहा कि बसरा जैसे नौजवानों की आज समाज व देश को सख़्त जरूरत है जो स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं.

तिवारी ने कहा कि ऐसे अभियानो में नगर निगम वह प्रशासन को भी साथ देना चाहिए ताकि समाज सेवी संस्थाएं अपना काम और भी उत्साह से कर सके । इस मौके पर पार्षदपति माइक खोसला , अनिल प्रभाकर ,गुरमीत सिंह ,सोनू पंडित ,लखबीर सिंह ,जसमीत सिंह ,राज शारदा आदि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *