पंजाब

12 को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में भाजपा बनाएगी चुनावी रणनीति

जालंधर : आगामी लोकसभा चुनावों के अंतर्गत चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान को सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के लिये भाजपा प्रदेश टीम की विशेष बैठक 12 जुलाई को सुबह 11 बजे पार्टी मुख्यालय, चंडीगढ़ में होगी। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्वेत मलिक ने बताया कि प्रथम सत्र में भाजपा पंजाब प्रदेश संगठन द्वारा अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए व पंजाब के प्रति लोगों की जनभावनाओं के आकलन व संभावित रणनीति तय करने के लिए तीनों महासचिव, विधायक व संगठन महामन्त्री के साथ चर्चा होगी।

https://youtu.be/zJ521G5n0sY
दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी , वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में हो रहे संगठन , सम्पर्क व प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रमो की चर्चा करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद श्वेत मलिक द्वारा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद व उनकी समस्याओं व उनके संभावित निपटारे व उन्हें क्रियाशील बनाने के लिए प्रदेश केेे महासचिवों को प्रभार सौंपा हैं। राकेश राठौर को माझा क्षेत्र, प्रवीण बांसल को मालवा व दयाल सिंह सोढी को दोआबा क्षेत्र सौंपा हैं। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक मामलों के लिए विधायक दिनेश बब्बू को माझा, अरूण नारंग को मालवा व सोम प्रकाश कैंथ दोआबा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया हैं।

श्री राठौर ने उक्त बैठक के संबंध में बताया कि इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, शुभचिंतकों के पक्ष को सुना जाए और उनकेे सुझावों के अनुरूप ही प्रदेश की आगामी रणनीति तय की जाए। अध्यक्ष श्वेत मलिक का मानना है कि कार्यकर्ताओं के सक्रिय व जागृत होने से ही वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में स्वर्णिम प्रदर्शन किया जा सकता है। इसके लिए युवा मोर्चा, महिला मोर्चा को भी सक्रिय किया जाएगा ताकि अधिकाधिक लोगों से संपर्क किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *