पंजाब

जालंधर में जंगल राज, शहर में रोज चल रही है गोली पुलिस सो रही है चैन की नींद : तिवारी

Share now

जालंधर : जालंधर नार्थ विधानसभा के युवा नेता सुशील तिवारी ने आज फिर एक बार फिर सोशल मीडिया के फेसबुक पेज Sushil Tiwari Live पर एक वीडियो अपलोड की है. इस वीडियो में तिवारी ने कल शाम को जालंधर नार्थ विधानसभा क्षेत्र के खिंगरा गेट के पास हुऐ कातिलाना हमले को दुर्भागय पूर्ण व दुखद पूर्ण बताया है.

उन्होंने कहा कि इस दुःख के घड़ी में हम सभी उस परिवार के साथ है और इंसाफ दिलाने के लिए हर प्रयास करेंगे और उन्होंने कहा जालंधर शहर में जंगल राज शुरु हो गया है शहर में गोली चलना तो अब आम बात हो गई है क्योकि जालंधर पुलिस किसी पर भी सख्ती से करवाई नहीं करती है अगर पुलिस कार्रवाई करती तो आज 15 वर्ष का युवक जिंदा होता । मगर पुलिस तो शहर में गोली चलाने वाले पर कोई कार्रवाई करने को तैयार ही नहीं । और उन्होंने ने कहा कुछ दिनों से गुंडों के डर से लोगो का घरों से निकलना भी बंद हो गया है । तिवारी ने पुलिस से हाथ जोड़ कर अपील की हत्या करने वाले आरोपी को उम्र कैद या फाँसी की सजा होने वाली धारा लगये । ताकि ऐसा करने वाले अपराधियों में डर पैदा हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *