बिहार

ई किसान भवन में किसान समूह की बैठक

एजाज अंसारी, हरलाखी 

हरलाखी प्रखंड मुख्यालय स्थिति ई किसान भवन के सभागार मे कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के कृषक उत्पादन संगठन के गठन हेतु एक कार्यक्रम किया गया ।जिसमें कई कृषक समुहों ने भाग लिया।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिनय प्रियदर्शी ने कहा की राष्ट्रीय कृषि लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु कृषक उत्पादक संगठनों के स्थायित्व को मान्यता प्राप्त हुए कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग व मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा विस्तृत नितिन जारी की गई थी।यह एक वैधानिक संस्था है जिसमें बनाई गयी समुहों के सदस्य को ही सरकारा के द्वारा लाभ दी जाती है।इस लाभ को सदस्य आपस मे बांट सकते है।फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी प्राथमिक उत्पादकों द्वारा बनाई जाती है। किसान अपनी कंपनी के तहत फसल ,सब्जी,फल,दुध,मछली, मुर्गी सहित अन्य उत्पादन आसानी से कर सकते है।मौके पर आत्माध्यक्ष चन्द्रभूषन शुक्ला,सहायक तकनीकी प्रबंधक रोहित सिंह समन्वयक रामबाबू साह सलाहकार चुल्हाई प्रसाद,अश्विनी कुमार सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *