देश बिहार

मोदी सरकार पर चली “शॉट गन”

पटना। शॉट गन के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता और भाजपा के लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर इशारों-इशारों में मोदी सरकार पर जमकर बरसे हैं। इस बार उन्होंने शायराना अंदाज में केंद्र सरकार पर तंज कसा है। मामला पीएनबी घोटाले से जुड़ा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ट्वीट कर पूछा है कि 6 में से 4 साल हमारी सरकार क्या करती रही।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि पहले नेहरू से लेकर कांग्रेस के कुशासन पर दोष मरने के बाद अब हमारी सरकार ऑडिटर्स पर दोष मढ़ रही है। शुक्र है चपरासी को तो छोड़ दिया।
शत्रुघ्न यहीं नहीं रुके उन्होंने शायराना अंदाज में लिखा तू इधर उधर की बात न कर ये बता कि काफिला क्यों लुटा, मुझे रहजनों से गिला नहीं तेरी रहबरी का सवाल है। उन्होंने आगे पूछा कि क्या आपके पास इन सवालों का जवाब है। साथ ही यह भी लिखा कि बड़े अदब से कहना चाहूंगा कि पुरानी कहावत है ताली कप्तान को तो गाली भी कप्तान को।
उन्होंने लिखा कि हमारे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र पुरानी सरकारों पर दोस्त मर कर तनावमुक्त रह सकते हैं। बता दें कि पहले भी शत्रुघ्न सिन्हा मोदी सरकार पर तंज कसते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *