हरियाणा

ब्लॉक में कबड्डी में कादरपुर ने मारी बाजी

सोहना, संजय राघव
सोहना ब्लॉक में गांव भौंडसी में चल रही ब्लॉक स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हो गया lमौके पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थी lब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने छात्रों को अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों को खेल के क्षेत्र में भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि आज के समय में खेल में भी एक उज्जवल भविष्य छात्र तलास कर सकते हैं l

उन्होंने यह भी बताया कि कल से 17 साल से लेकर 19 साल तक की छात्राओं का ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गांव अलीपुर में कराई जाएगी l

खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रथम स्थान कादरपुर व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी बादशाह पुर ,स्कूल ने प्राप्त किया वही दूसरा स्थान आरपीएस स्कूल की टीम ने प्राप्त किया lखो खो में प्रथम स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोंडसी, बादशाह पुर स्कूल ने प्राप्त किया lलॉग जंप में प्रथम स्थान नवीन दूसरा स्थान दीपक ने प्राप्त किया हाई जम्प मैं प्रथम स्थान कुलदीप ने दूसरा स्थान ज्ञानचंद ने तीसरा स्थान सागर ने प्राप्त किया रेसलिंग में 41 वर्ग में सागर में 59 वर्ग में मोहम्मद बिलाल ने 61 वर्ग में गौरव कुमार ने 69 वर्ग में रितेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस मौके पर मुख्य अतिथि रितु चौधरी ने सभी छात्रों को इनाम वितरित किए गए उन्हें जिला स्तर पर अच्छा खेल दिखाने का हौसला दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *