बिहार

अश्लील गानाें के खिलाफ लड़कियों ने निकाला आक्रोश मार्च

Share now

एजाज अंसारी, हरलाखी(मधुबनी)

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर संचालित जागरूकता अभियान संस्था गंगौर के तत्वाधान में लड़कियों ने आक्रोश मार्च निकाल धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। संस्था की संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ो लड़कियों ने पहले दीनदयाल उच्च विद्यालय उमगांव परिसर से अश्लील भोजपुरी गाना व बेटियों की सुरक्षा को लेकर आक्रोश मार्च निकाला। जो विभिन्न नारों के साथ अम्बेडकर चौक, बैंक चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। जहां आक्रोश मार्च धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया।

लड़कियों ने अश्लील भोजपुरी गाना बंद करने के लिए जोरदार नारे भी लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने कहा कि आज बिहार में धड़ल्ले से बज रहे अश्लील गाने हम महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जहां हमलोगों को शर्मिंदगी महशुश होती है।

इसलिए हम बिहार सरकार से मांग करते है कि जल्द ही बिहार में सेंसर बोर्ड का गठन कर अभद्र गीत गाने वाले गायक व निर्माताओ पर कार्रवाई की जाय, अन्यथा हम सीएम हॉउस के सामने विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे। धरना में मुख्य मांगे अश्लील भोजपुरी गाना को बंद कर ऐसे गायक व निर्माता पर कार्रवाई हेतु बिहार में सेंसर बोर्ड का गठन किये जाने, महिला व स्कूल कॉलेज जाने वाली लड़कियों की सुरक्षा मुक्कमल किया जाने, बिहार के हर थाना व प्रखंड कार्यालय में महिला पदाधिकारी की नियुक्ति किया जाने, सभी सरकारी अस्पताल में महिला चिकित्सक की बहाली किया जाने, मुजफ्फरपुर बालिका कांड फिर से कही दुहराया नहीं जाय, इसके लिए सरकार विशेष निगरानी टीम का गठन करे तथा बालिका कांड में संलिप्त आरोपियों को कड़ी सजा मिले, सभी थाने में महिला हेल्प लाइन फोन नंबर जारी किया जाय, जो 24 घंटे उपलब्ध हो, महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति हर सरकारी व निजी कार्यक्रम में सुरक्षित किया जाय, महिलाओं के रोजगार के लिए हर पंचायत में छोटे उद्योग की स्थापना किया जाय, ताकि महिला खुद स्वाबलंबन बनकर अपने परिवार की भरण पोषण कर सके, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान दिया जाने हर क्षेत्र में लड़कियों की सुविधा अनुसार डिग्री कॉलेज खोलने की व्यवस्था किये जाने समेत कई मांग शामिल है।

मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से सांख्यिकी पदाधिकारी शत्रुघ्न राम को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी गुड़िया कुमारी ने किया। धरना में मधवापुर प्रखंड प्रभारी अनुराधा कुमारी, जुली कुमारी, अंजू कुमारी, पिंकी कुमारी, अस्मिता कुमारी, अमृता, कंचन, वीणा, छोटी, बबीता, सुधा, मिल्की, मुन्नी, नेहा, बेबी, काजल, चंचला, सोनी, मनीषा, ज्योति व निशा समेत सैकड़ो लड़कियां शामिल थी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *