पंजाब

निगम और कानून का तमाशा बना रहे वागा फैशन, यूएस पोलो और तमाशा

Share now

नक्शे में पास कराई थी पार्किंग, अब गार्डर लगा नहीं खड़े होने देते हैं वाहन
नीरज सिसौदिया, जालंधर
शहर की सबसे पॉश मार्केट मॉडल टाउन में कानून की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही हैं| यहां कुछ शोरूम के मालिकों ने नगर निगम के कानून को अपने हाथों की कठपुतली बना लिया है| यहां पर कई शोरूम और रेस्टोरेंट ऐसे हैं जिन्होंने नक्शे में तो पार्किंग पास कराई थी लेकिन अब उस पार्किंग पर अपना कब्जा किया हुआ है. येे वहां पर वाहनों को खड़ा नहीं होने देते| इसके चलते इन रेस्टोरेंट में और शोरूम में आने वाले लोग सड़क पर ही वाहन पार्क करने को मजबूर हैं जिसके कारण रोजाना यहां भीषण जाम लगता रहता है|


नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों में तमाशा बार एंड रेस्टोरेंट, आकृति, निक स्टूडियो, आक्टेव, यू एस पोलो, वागा फैशन, काजा आदि संस्थान प्रमुख हैं|

इन संस्थानों की इमारतों का नक्शा तो पास कराया गया है, साथ  नक्शे में पार्किंग स्पेस छोड़ा गया है लेकिन अब पार्किंग की सारी जगह गार्डर लगाकर बंद कर ली गई है| इसके चलते यहां पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं किया जा सकता|

सारे वाहन सड़कों पर ही खड़े हो रहे हैं| जिसके कारण यहां भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है| सबसे बुरी हालत रात के समय होती है जब पूरी सड़कों पर वाहन ही खड़े नजर आते हैं| नगर निगम के कर्मचारी व विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और बिल्डिंग विभाग भी सोया हुआ है|

सूत्र बताते हैं कि अधिकारी सिर्फ अपनी जेब गर्म करने में लगे हुए हैं| यही वजह है कि इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाती| इस संबंध में जब तहबाजारी विभाग के सुपरिटेंडेंट मनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी| अगर कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *