पंजाब

लोकल बॉडी मिनिस्ट्री से सिद्धू ‘आउट’

Share now

चंडीगढ़ : स्थानीय निकाय मंत्री पद से नवजोत सिंह सिद्धू को आउट कर दिया गया है. सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. उन्हें अब कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा यह तय नहीं हुआ है.

पंजाब में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आज पंजाब कैबिनेट की मीटिंग चंडीगढ़ में हुई पर पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ में होते हुए भी इस मीटिंग से नदारत रहे। बताया जा रहा है कि इसी उन्होंने चंडीगढ़ में कुछ चुनिदा पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। सिद्धु ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर अपने विभाग की तरक्की का बखान तो किया साथ ही हार की जिम्मेदारी भी सभी को सामुहिक तौर पर लेने की नसिहत दी।
दूसरी और सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कैप्टन ने गवर्नर को सिद्धु से लोकल बॉडी विभाग वपिस लेने हेतु पत्र भेजा है जिसमें सिद्धु से विभाग वपिस लेने की बात की गई है।
लोकसभा चुनावों में देशभर में कांग्रेस की हुई हार के बाद पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच विवाद और बढ़ गया है। लोक सभ चुनवों दौरान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को चंडीगढ़ से टिकट न मिलने के बाद सिद्धु को कांग्रेस का स्टार कैंपेनर बनाया गया था और इसी दौरान उन्होंने देश भर में कॉग्रेस के लिए प्रचार भी किया था। अपने इस प्रचार के दौरान बठिंडा सीट पर उन्होंने बिना नाम लिए फ्रेंडली मैच का आरोप भी लगाया था। जिसके बाद से कैप्टन अमरिंदर सिंह की सिद्धु से नाराजगी खुल कर सामने आ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *