नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी, बरेली के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय पर समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की, जबकि संयोजन महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने किया। संचालन बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर ने किया तथा कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव रणवीर जाटव के द्वारा किया गया था।

मुख्य अतिथि बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि करोड़ों वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के सम्मान, अधिकार और समान अवसर का आधार है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया था। आज आवश्यकता है कि बाबा साहब के विचारों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाए तथा संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए समाज का प्रत्येक व्यक्ति जागरूक बने। उन्होंने कहा भाजपा के राज में बाबा साहब का संविधान सुरक्षित नहीं है फ़ासीवादी ताकतें बाबा साहब के संविधान को मिटाने और उनके अनुयायीयों पर जुल्म करने पर उतारू हैं, दलितों के हितों पर सबसे अधिक हमलें भाजपा के राज़ में ही हो रहें हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा के सिद्धांतों पर निरंतर कार्य कर रही है। दलितों, दबे, पिछड़े लोगों और संविधान की रक्षा के आज
भाजपा से केवल अखिलेश यादव ही मोर्चा लें रहें हैं, कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों और बाबा साहब के विचारों को पहुंचाकर सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करें।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है। संगठन की मजबूती ही आगामी चुनावों में सफलता का आधार बनेगी, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता वैचारिक रूप से स्वयं को सशक्त करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों ने दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कीं तथा सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक अनुशासन विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर संविधान, सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम आयोजक बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रणवीर जाटव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां दलित, वंचित और कमजोर वर्गों के हितों के विपरीत हैं तथा संविधान में निहित सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने जिस संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया, उसकी रक्षा करना आज प्रत्येक संविधान प्रेमी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा दलित, पिछड़े, शोषित, वंचित, किसान, मजदूर और गरीब वर्ग की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है। समाजवादी सरकारों ने सामाजिक न्याय को मजबूत करने, शिक्षा, रोजगार और सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं, दलित समाज को संगठित करें तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करें।

कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, राजेश अग्रवाल, इंजिनियर अनीस अहमद, संजीव सक्सेना, डॉक्टर अनीस अहमद, पंडित दीपक शर्मा, अशोक यादव, राजेश मौर्या, गोविन्द सैनी, खालिद खाँ, सिंपल कन्नौजिया, राजकुमार पाल, हरीश लाखा, शालिनी सिंह, राकेश प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, हरिओम प्रजापति, हसीब खान, जिला पंचायत सदस्य छेदा लाल दिवाकर एवं ब्रह्मस्वरुप सागर, इंद्रपाल सागर तथा पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी, अलीम सुल्तानी, शमीम अहमद, गुलबशर अंसारी, एवं लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रधान, बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश आज़ाद व महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुनील सागर, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव महानगर अध्यक्ष सरताज़ गजल अंसारी, हुरिया रहमान, बीना गौतम, ममता सागर, मीनाक्षी सक्सेना, शशि चंद्रा, नीरज गुप्ता, संजय वर्मा एड., राम सेवक प्रजापति, मोर सिंह जाटव, श्याम सिंह यादव, जोगेंद्र सिंह, डाल चंद वाल्मीकि, अनुज वाल्मीकि, रोहिताश सागर, मो. वसीम एड, जावेद गद्दी, नेमचंद्र सागर, राम विलास सागर, विकास सागर, नरेश प्रसाद विश्वकर्मा, विजय कुमार, जोगेंद्र जाटव, नवीन कश्यप, रेहान खान, हैप्पी यादव, जोगेंद्र पटेल, अमित पटेल, वरुण गिहार, कार्तिक गिहार, सनी गिहार, हिमांशू सोनकर आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहें।
कार्यक्रम के पश्चात बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती जी द्वारा बीना आज़ाद, ब्रह्म स्वरूप सागर को राष्ट्रीय सचिव तथा जितेंद्र मुंडे को जिला प्रभारी नामित करते हुए मनोनयन पत्र सौपें।




