राजस्थान

मोदी जी बताएं कहां हैं दो करोड़ रोजगार : डॉ. बत्तीलाल

नीरज सिसौदिया, गंगापुर
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पहले दलित अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ बत्तीलाल आज केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने शिक्षा और जनविरोधी नीतियों के मसले पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। वह राजस्थान की गंगापुर सिटी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश अग्रवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे।


विधानसभा क्षेत्र में डाॅ. बत्ती लाल बैरवा ने केंद्र सरकार की नीतियों के कारण हुए आम आदमी भारी नुकसान पर बल देते कहा कि मोदी सरकार ने देश में ऐसी शिक्षा नीति बनाई है कि जिसमें हायर एजुकेशन पर 30%केन्द्रीय बजट में कटौती की घोषणा की है जिसमें गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को पढ़ने लिखने का मौका नहीं मिल पायेगा।

भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार द्वारा संविधान संशोधन व पुन:समीक्षा करने की कोशिश की जा रही है जबकि संविधान पूर्ण रूप से राज्य सरकारों के द्वारा देश के सभी राज्यों में लागू नहीं किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में जातीय आधार पर लोकतंत्र की हत्या कर दी है। कोई भी ऐसा राज्य नहीं बचा है जिसमें साम्दायिक दंगे व धर्म उन्माद फैला कर धर्मनिरपेक्षता को ठेस न पहुंचाई गई हो। देश के युवाओं के लिए जो 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था उससे केंद्र सरकार विमुख हो गई है ।इस विमुखता से नाराज युवा वर्ग ने आक्रोशित होकर कांग्रेस को वोट व समर्थन देने का वादा किया है।


इस चुनावी सभा में डाॅ बत्ती लाल बैरवा सचिव -कांग्रेस प्रदेश कमेटी, पूर्व अध्यक्ष – जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ, पूर्व सचिव – भारतीय युवा कांग्रेस, पूर्व विधायक रामस्वरुप मीणा, और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात को रखा।
भारतीय जनता पार्टी संविधान संशोधन व पुन:समीक्षा करने की कोशिश कर रही हैं जबकि संविधान पूर्ण रूप से राज्य सरकारों के द्वारा देश के सभी राज्यों में लागू नहीं किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में जातीय आधार पर लोकतंत्र की हत्या कर दी है।
उन्होंने गंगापुर विधानसभा सीट के डॉ. अंबेडकर नगर, बडी़ उदेई, बाड़ा सावटा, छोटी उदेई, डिवस्या आदि इलाकों का दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *