राजस्थान

पहले महिला को गला घोंटकर मार डाला, फिर खेत खोदकर गाड़ डाला,

Share now

जयपुर। महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यह दरिंदगी खुद महिला के पति ने ही की है। उसने पहले महिला को गला घोंटकर मार डाला। फिर उसे खेत में गाड़ दिया।

राजस्थान के भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। घटना बिरावई गांव की है। महिला के शव को  निकाल लिया गया है। चिकसाना थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। उन्होंने बताया कि दंपत्ति के बीच सोमवार देर रात विवाद हुआ और उसके बाद आरोपी पिंटू ने अपनी पत्नी कृष्णा का गला घोटकर हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने थाने में पुलिस को सूचित किया कि उसकी पत्नी घर से लापता है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिये शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *