हरियाणा

चाचा ने किया नाबालिग भतीजी का रेप

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना में एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक चाचा ने अपनी 12 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ जबरन रेप कियाl चाचा ने इस घिनौनी हरकत को करीब 6 महीने पहले अंजाम दिया था lइसके बाद जब नाबालिग की तबीयत खराब हुई इस दौरान नाबालिग ने अपनी अपबीती डॉक्टर को बताई जिससे सोहना पुलिस को सूचित किया गया lसोहना पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी चाचा के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है lपुलिस ने इसके लिए एक टीम गठित की है व दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, मामला सोहना के भूड़ पाड़ा वार्ड 13 इलाके का है जहां पर नाबालिग ने बताया कि उसका परिवार में रहने वाला उसका चाचा रवि उसके पड़ोस में रहता है lवह नशे की हालत में एक दिन उसने उसके साथ जबरन घिनौना काम किया lछ महीने बाद जब नाबालिग की तबीयत खराब हुई तो उसे सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गयाl जहां पर उसने आपबीती डॉक्टर को बताईl मामला सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत कीl
थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में परिजनों के बयान पर भूड़ पाड़ा निवासी रवि के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है lआरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने एक टीम गठित कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *