झारखण्ड

ऊपरघाट : भाजपा प्रखंड कमेटी की पदयात्रा शुरू

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट में भाजपा का पदयात्रा सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो के आवास पिलपिलो से शुरू हुआ। सर्व प्रथम देश रत्न सह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। तत्पशात ऊपरघाट के तीन पंचायत पलामू, बरई व नारायणपुर में पदयात्रा आरंभ की गयी। पदयात्रियों का दल पिलपिलो, पलामू, गिदरपटका, कुडी, बरई, हरलाडीह सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया।

पदयात्रा के दौरान भारत माता की जयकारों से गुंज रहा था। पिलपिलों में सभा को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो व कोर कमेटि के सदस्य सह मंडलध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा कि भाजपा शासन काल में जहां देश की धाक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कायम हुई। जिसे विपक्ष पचा नही पा रही है। केंद व राज्य सरकार की उपलब्धियां देकर विपक्ष एकदम सा चरमरा गयी है। कहा कि 2019 चुनाव में डुमरी विस में कमल फूल खिलने से कोई रोक नही सकता है। प्रखंड व मंडल कमेटि और सक्रिय कार्यकर्ता दिनरात हाड़तोड़ मेहनत कर रही है। डुमरी विस का भविष्य भाजपा ही संवारेगी। पदयात्रा में मुख्य रूप से किंग कोबरा के सुप्रीमो श्याम सुंदर महतो, भागीरथ महतो, खेमलाल महतो, टेकलाल साव, सुजीत कुमार सिंह, दिलीप कुमार तुरी, मनोज कुमार, सुंदरलाल महतो, सुरेश महतो, देवीलाल मुर्मू, अजय पटेल, सीताराम महतो, राजेश गिरी, लोकनाथ महतो, सुरेश कुमार पटेल, रामकिसुन महतो, गोबिंद किस्कू, दामोदर सिंह, सहित कई लोग शामिल थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *